सक्ती
सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का होगा

सक्ती – सेवा पखवाड़ा और रजत जयंती के अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में 1 अक्टूबर को सामूदायिक भवन सक्ती में सुबह 11 बजे समाज कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चाम्पा कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।


