चैतन्य देवियों की झांकी का अवलोकन करने पहुंचे A.S.P हरीश यादव

सक्ती – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन किया गया है संध्या आरती में मुख्य अतिथि भ्राता हरीश यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक A.S.P सक्ति ,अतिथि बहन श्रीमती भावना नेताम महिला बाल विकास अधिकारी ने झांकी का आलोकन कर दीप प्रज्वलन कर आरती किया । चैतन्य देवियों के दर्शन आरती मे विमल अग्रवाल, नरेश गोस्वामी, राजेश देवांगन एवं अन्य भक्तजन उपस्थित रहे ब्रह्माकुमारी तुलसी बहन ने संस्था के कार्यों से अवगत कराते हुए हरीश यादव A.S.P जी को राजयोग अनुभूति कक्षा में मेडिटेशन कराया संस्था की ओर से A.S.P को ईश्वरीय सौगात भेट की और ब्रह्माकुमारीज की ओर से होने वाले कार्यक्रमों में आने का निमंत्रण भी दिया सक्ति सेवा केंद्र संचालिका बीके तुलसी बहन साथ में मधु बहन बहन एवं अन्य बहने उपस्थित रहे ।


