सक्ती

30 दिसंबर को सक्ती के राधा कृष्ण मंदिर में होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम

सक्ती –  सक्ती शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा आगामी 30 दिसंबर 2023 दिन- मंगलवार को रात्रि 7:30 बजे से श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर पवन ज्योत एवं भजन का कार्यक्रम 7:30 से होगा तथा प्रभु की आरती रात्रि 11:30 बजे होगी, इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक श्याम दीवाना ईशु जी एवं विक्की सिंघल अपनी प्रस्तुति देंगे सक्ती के श्री राम मंदिर से सुबह 8:00 बजे निशान यात्रा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेंगे।