रायपुरसक्ती

छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन सक्ती जिले के अध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक एवं एडिशनल एसपी को सिविल सर्विस डे की दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन सक्ती जिले के अध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक एवं एडिशनल एसपी को सिविल सर्विस डे की दी शुभकामनाएं kshititech

सक्ती ‌। 21 अप्रैल को भारतीय सिविल सेवा दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासचिव कृष्ण कन्हैया गोयल एवं सक्ती जिला इकाई के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल ने सक्ती जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस एम आर आहिरे एवं सक्ती जिले की आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह को यूनियन की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया ,साथ ही इस अवसर पर भारतीय सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित की तथा यूनियन के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि पुलिस विभाग की सेवाएं पूरे प्रदेश वासियों के लिए अमूल्य है, तथा पुलिस सदैव आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करती है, एवं आप सभी की इसी समर्पित भावना एवं सजगता से ही प्रदेश की जनता सुरक्षित है, तथा आज सिविल सर्विस डे पर हम आप सभी को शुभकामनाएं देते हैं, तथा यूनियन के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल एवं प्रदेश महासचिव कृष्ण कन्हैया गोयल ने विगत दिनों यूनियन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के स्मृति चिन्ह भी उपरोक्त दोनों पुलिस अधिकारियों को प्रेषित किए।