सक्ती

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेने सक्ती आएंगी सुश्री किरण कौशल

सक्ती – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य जारी है। इसी क्रम में आयुक्त, समग्र शिक्षा एवं छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही सुश्री किरण कौशल का 26 नवंबर 2026 को सक्ती आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान वे जिले के बीएलओ केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।