सक्ती

पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

बाराद्वार से आकर कोरबा के पहाड़गांव में खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने नकदी और ताश के पत्ते किए जब्त

पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार kshititech

सक्ती- उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बाराद्वार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो पिकनिक मनाने की आड़ में कोरबा जिले में आकर जुआ खेल रहे थे।पुलिस ने मौके से लगभग 11 हजार रुपये नकद, मोबाइल और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।थाना उरगा में दर्ज दस्तावेज के अनुसार, यह कार्रवाई दोपहर 2:20 बजे ग्राम पहाड़गांव में की गई। शासन की ओर से उप निरीक्षक नवीन पटेल की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 641/2026 पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं – अभिषेक उर्फ गज्जू ठाकुर पिता महावीर, उम्र 46 वर्षशशिकांत दुबे पिता आर.एन. दुबे, उम्र 56 वर्षज्योतिष वैष्णव पिता बलराम, उम्र 51 वर्षरविंद्र खाण्डे पिता त्रिभुवन, उम्र 26 वर्षदीपक कुमार बंसल पिता बबलू मिश्रा, उम्र 26 वर्षआशुतोष राय पिता राम इकबाल, उम्र 33 वर्षसभी आरोपी बाराद्वार के निवासी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार रविंद्र खाण्डे बाराद्वार नगर पालिका में एल्डरमैन हैं और जिला युवा मोर्चा में भी पदाधिकारी हैं। वहीं आरोपियों में शामिल शशिकांत दुबे पेशे से शिक्षक और प्रिंसिपल बताए जा रहे हैं।जनप्रतिनिधि और शिक्षक के जुआ खेलते पकड़े जाने से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पसान थाना पुलिस ने भी जुआ खेलते हुए एक सरपंच और एक शिक्षक को गिरफ्तार किया था।जिले में लगातार जनप्रतिनिधि और शिक्षक वर्ग के लोग जुआ खेलते पकड़े जा रहे हैं, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल उरगा पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।