सक्ती

डोड़की में 10 नवंबर से होगा 14वां सार्वजनिक अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन

डोड़की में 10 नवंबर से होगा 14वां सार्वजनिक अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन kshititech

सक्ती- सार्वजनिक अखंड नवधा रामायण का आयोजन 14 वां वर्ष ग्राम डोड़की जिला सक्ती छग में आयोजित किया जा रहा है कथा प्रारंभ व कलश यात्रा दिनांक 10-11-2026 को  सहस्त्रधारा व फाइनल प्रतियोगिता 19-11-2026 आयोजित किया जायेगा डोड़की निवासी शिक्षक जगदीश प्रसाद गबेल ने बतलाया कि कथा व्यास पर मुख्य आचार्य पंडित रविंन्द्र मिश्रा झूलकदम सक्ती वाले व सह आचार्य पंडित मनीष पाण्डेय सकर्रा वाले के मुखारविंद से अखंड नवधा रामायण का कथा वाचन सुनने को मिलेगा जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹15000 नवयुवक साथी डोड़की, द्वितीय पुरस्कार ₹10000 उमेश रोहित शिव प्रसाद द्वारा, तृतीय पुरस्कार ₹8000 चेतन प्रसाद गबेल नवापारा खुर्द द्वारा, चतुर्थ पुरस्कार ₹6000 स्वर्गीय बोधीराम सिदार की स्मृति में सुपुत्र रथ राम सिदार छ.ग. सशस्त्र बल द्वारा, पंचम पुरस्कार 4200 राजेश गबेल श्याम किराना स्टोर्स नवापारा खुर्द द्वारा, षष्टम पुरस्कार ₹3000 योगेश साहू बिल्लू डोड़की द्वारा,  सप्तम पुरस्कार 2500 मनी प्रकाश व राकेश गबेल नवापारा खुर्द द्वारा, अष्टम पुरस्कार 2100  प्रकाश ऑटो सेंटर नवापारा खुर्द द्वारा, नवम  पुरस्कार 1500 स्व. बुधार यादव की स्मृति में सुपुत्र चंद्रिका यादव द्वारा, दशम पुरस्कार 1500 रुपए पटेल ऑटो पार्ट्स डोड़की बृज पटेल द्वारा, एकादश 1200 सूर्य चौहान पतेरापाली द्वारा,बेस्ट प्रवचनकर्ता 1100 रुपये जगदीश प्रसाद गबेल शिक्षक डोड़की व श्याम स्वीट्स नमकीन बगबुडवा द्वारा,बेस्ट तबला वादक 1100 रूपये चेतन साउंड सर्विस व अशोक गबेल, विशेष पुरस्कार बाहर से आने वाले प्रत्येक मानस पार्टियों दो- दो सौ रुपये की नगद राशि प्रदान की जाएगी प्रथम रात्रि में अखंड नवधा रामायण समिति के द्वारा, द्वितीय रात्रि में संतोष साहू (सचिन) बगबुडवा वाले द्वारा, तृतीय रात्रि में मां नर्मदे ग्राफिक्स जगन्नाथपुरम सक्ती द्वारा पुरस्कार समस्त मानस पार्टीओ को प्रदान किया जायेगा मानस पार्टी संपर्क सूत्र मो. न. 6268617392, 6268529568 से संपर्क कर अपनी पाली लिखा सकते हैं यह कथा लगातार दस दिवस तक रामरूपी गंगा प्रवाहित होगी जिसमें समस्त मानस पार्टियों एवं श्रोता समाज को श्री राम के चरित्र की पावन कथा को सुनने के लिए मिलेगी उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर पुण्य के भागीदारी बनेंगे ग्राम डोड़की सक्ती से पश्चिम दिशा पर चार किलोमीटर दूरी पर स्थित है आयोजक समस्त ग्रामवासी डोड़की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।