23 अक्टूबर तक चलेंगे अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम-मथुरा शहर में अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर समाज बंधुओ में उत्साह-अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन जिला मथुरा द्वारा 10 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक होगा कार्यक्रमों का आयोजन


सक्ती – देश के प्रसिद्ध धर्म की नगरी मथुरा शहर में अग्रसेन जयंती पर्व को लेकर अग्रवाल समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई मथुरा ने जहां 23 अक्टूबर तक अग्रवाल समाज के सर्वे वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है। तो वहीं समाज की 70 साल से ऊपर की असहाय बुजुर्ग महिलाओं को एक हजार रुपए महीने की पेंशन योजना दी जाएंगी
डायलिसिस के मरीजों का भी खर्च उठाएगी अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की मथुरा जिला इकाई द्वारा समाज के डायलिसिस के मरीज जो आर्थिक अभाव के कारण डायलिसिस कराने में सक्षम नहीं हो पा रहे उनको डायलिसिस का खर्चा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन अपनी ओर से देकर उनकी डायलिसिस कराएगा इसके अतिरिक्त 12 अक्टूबर को कल्याणम करोति नेत्र चिकित्सालय गोवर्धन रोड पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा
शिक्षा के क्षेत्र में भी बच्चों को मिलेगा प्रोत्साहन
साथ ही चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल में जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए टेबल एवं कुर्सी के सेट भी प्रदान करने का निर्णय लिया गया इसके अलावा बाल संप्रेषण गृह सिविल लाइन पर रह रहे बच्चों के साथ सामूहिक भोज के कार्यक्रम रखा गया है एवं समापन डांडिया कार्यक्रम के साथ सहयोगी सदस्यों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशेष सेवाएं प्रदान कर रहे समाजसेवियों का सम्मान कार्यक्रम रखा जाएगा
रचनात्मक कार्यों को गति देने कोड ग्रुप की बैठक में हुआ फैसला
उक्त निर्णय अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कोर ग्रुप की बैठक में लिया गया एवं कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया जिसके तहत धीरज गोयल जिला अध्यक्ष, योगेश अग्रवाल जिला प्रभारी, अनुराग मित्तल जिला महामंत्री एवं नरेंद्र अग्रवाल मुकुट वाले मुख्य संरक्षक मनोनीत किए गएमहानगर इकाई में अखिल अग्रवाल खांड वालों को महानगर अध्यक्ष, संतोष सिंघल को महामंत्री संगठन, निखिल अग्रवाल जैन को महानगर प्रभारी,महिला इकाई में श्रीमती राधा अग्रवाल जिला अध्यक्ष, श्रीमती राधिका अग्रवाल जिला प्रभारी, श्रीमती बबीता अग्रवाल जिला महामंत्री, श्रीमती अंजना अग्रवाल महानगर प्रभारी, श्रीमती इशिका गर्ग महानगर अध्यक्ष, श्रीमती (मान्यता) निकिता गर्ग महानगर महामंत्री मनोनीत की गई युवा इकाई में दिलीप गर्ग को जिलाध्यक्ष,कौशल अग्रवाल जिला प्रभारी, पवन अग्रवाल गिलट वालों को जिला महामंत्री,महानगर युवा इकाई में मनीष अग्रवाल नौहझील वालों को महानगर अध्यक्ष,मोनू मुकुट वालों को महानगर प्रभारी, गणेश अग्रवाल को महानगर महामंत्री मनोनीत किया गया सभी को अपनी टीम बनाने का भी राष्ट्रीय संरक्षक अजयकांत गर्ग ने निर्देश दिया.इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धीरज गोयल एवं जिला महामंत्री अनुराग मित्तल ने सभी से अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम में जुड़कर सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का अनुरोध सदस्यों से किया ताकि संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्यों का लाभ समाज के आम नागरिक को मिल सकेमनोनीत सदस्यों का दुपट्टा उड़ाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय संरक्षक अजयकांत गर्ग ने मथुरा इकाई द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी से इन कार्यों को अनवरत रूप से जारी रहने का आह्वान किया एवं सभी को आगामी अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की इस अवसर पर पदाधिकारीयों ने बताया कि अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी विवेक अग्रवाल जी एल ए यूनिवर्सिटी एवं मनीष अग्रवाल सन्ना माला वाले, कृष्ण मुरारी अग्रवाल राधावेली होंगे
इस अवसर पर ललित अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, अशोक अग्रवाल, शैलेंद्र आलू वाले,विष्णु सिंघल,विनोद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, अजय अग्रवाल आलू वाले, अक्षयकृष्ण गर्ग, योगेश अग्रवाल, धीरज गोयल, निखिल जैन, श्रीमती बबीता अग्रवाल, श्रीमती इशिका गर्ग, श्रीमती निकिता गर्ग, श्रीमती राधिका अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
