सक्ती

सरसीवा शहर में आयोजित अग्रसेन जयंती में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित सीए समाजसेवी विमल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

सक्ती – छत्तीसगढ़ प्रदेश के सरसीवां शहर में आगामी 11 अक्टूबर 2026 दिन -रविवार को शाम 6:00 बजे से स्मृति भवन में अग्रवाल सभा. मारवाड़ी युवा मंच. अग्रवाल महिला समिति तथा मारवाड़ी महिला जागृति शाखा सरसीवां द्वारा अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है। इस वर्ष आयोजक संस्था द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं समाजसेवी विमल अग्रवाल बिलासपुर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। का विमल अग्रवाल को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर जहां समाज बंधुओ में भी काफी उत्साह है। तो वहीं विमल अग्रवाल राज्य के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में जाने जाते हैं। तथा वे लगातार सेवा कामों एवं रचनात्मक कार्यों में अपना योगदान देते हैं. वही अग्रवाल समाज द्वारा इस वर्ष अग्रसेन जयंती का पर्व जोर-जोर से मनाया जा रहा है। एवं समाज के सभी वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम रखे गए हैं। तो वहीं 11 अक्टूबर को मुख्य समारोह के दौरान समाज बंधु उपस्थित रहेंगे।