सक्ती

सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 16 में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 16 में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित kshititech

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 25 सितंबर 2026 से प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में आज सक्ती नगर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित झुलकदम आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड 16 के पूर्व पार्षद एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, जिला सोशल मीडिया कार्यालय प्रभारी राजा अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ता कमल अग्रवाल एवं आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता गीतेश्वरी देवांगन, सहायिका सुशीला पटेल, वार्ड 11 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चांदनी देवांगन, सहायिका उषा साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। ‘आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से माताओं से संवाद स्थापित कर स्वास्थ्य, पोषण एवं बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ का प्रदर्शन कर संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, स्वास्थ्य एवं पोषण विषयक चित्रकला, माताओं एवं सुपोषित बच्चों का सम्मान तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘पोषण पेटी’ के माध्यम से चना, मूंग, दलिया, सत्तू, दाल सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों की जानकारी दी गई। पोषण पेटी का उद्देश्य जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, बच्चों में नाटापन एवं कम वजन की समस्या की रोकथाम तथा गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुपोषित परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झुलकदम वार्ड 16 की वय वंदन योजना एवं मातृवंदन योजना की हितग्राही  नम्रता देवांगन महतारी वंदन की हितग्राही गायत्री यादव, अनसूइया बरेठ ,पुष्पा यादव ,आरती पटेल दमयंती देवांगन गायत्री पटेल विशाखा देवांगन आंगनबाड़ी के बच्चे उपस्थित रहे