सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती ने रीजन कान्फ्रेंस में पाये 20 अवार्ड

लीनेस क्लब सक्ती ने रीजन कान्फ्रेंस में पाये 20 अवार्ड kshititech

सक्ती- आल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 स्वर्णिम की रीजन आफिसर -लीनेस  भगवती अग्रवाल ने अपनी रीजन कान्फ्रेंस स्तुति कोरबा के ब्लू डायमंड होटल में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल एवं डिस्ट्रिक्ट चीफ एडवाइजर लीनेस शबाना नाज़, पास्ट पी डी पी लीनेस उषा आरोडा, चित्र लेखा चंदेल, लीनेस सुधा साव एवं वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस अंजना सिंह ठाकुर के आथित्य में किया सर्व प्रथम भारत माता के तैल चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर अवार्ड समारोह शुरू किया जिसमें रीजन रूबी के 6,7,8 तीनों एरिया के मेम्बर उपस्तिथ रहे  सक्ती क्लब से ग्यारह सदस्यों ने सहभागिता की सबसे ज्यादा अवार्ड सक्ती क्लब को मिले श्रेष्ठ अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो, सर्वश्रेष्ठ सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक, श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष लीनेस प्रिया दुबे  सर्व श्रेष्ठ कार्य बालिका शिक्षा में कार्य करने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ शालू पाहवा साथ ही सक्रिय सदस्य का एवा्ड भी मिला सर्वश्रेष्ठ माइक्रो चेयरपर्सन का लीनेस प्रिया दुबे ,श्रेष्ठ चेयरपर्सन लीनेस संगीता तिवारी जी को आलमारी प्रदान करने हेतु सक्रिय माइक्रो चेयरपर्सन हेतु लीनेस मनीषा भारद्वाज को दिव्यांग सेवा हेतु स्टार माइक्रो चेयरपर्सन हेतु लीनेस विनीता जायसवाल को वृद्ध जन सम्मान हेतु, स्टार चेयरपर्सन लीनेस लीनेस मीरा देवांगन को शिक्षा के क्षेत्र में कार्य हेतु, स्टार माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रभा जायसवाल अन्न दान सेवा कार्य हेतु , स्टार चेयरपर्सन लीनेस अमृता सिंह को मूक-बधिर स्कूल में भोजन कराने हेतु , स्टार चेयरपर्सन लीनेस रामकुंवर साहु जी को गौ सेवा हेतु बैनर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान सक्ती क्लब, सर्वश्रेष्ठ स्क्रैप बुक में प्रथम स्थान एवं सर्वाधिक उपस्थित में प्रथम स्थान अवार्ड एवं श्रेष्ठ क्लब लीनेस क्लब सक्ती अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधि दंत चिकित्सा शिविर अवार्ड एवं सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधि कंबल वितरण हेतु अवार्ड ,सक्रिय डायमंड रिपोर्टिंग सक्ती क्लब अवार्ड सक्ती क्लब को मिला सभी क्लबों में सबसे ज्यादा अवार्ड सक्ती क्लब को प्राप्त हुए पूरे सक्ती में लीनेस क्लब सक्ती की सराहना की जा रही है एवं सक्ती क्लब में उत्सव का माहौल है।