सक्ती

सक्ती में भव्य रूप से संपन्न हुआ ‘सशक्त नारी सम्मान अवॉर्ड 2026

सक्ती में भव्य रूप से संपन्न हुआ ‘सशक्त नारी सम्मान अवॉर्ड 2026 kshititech

सक्ती-  सक्ती में ‘सशक्त नारी सम्मान अवॉर्ड 2026, फैशन शो एवं माँ पार्वती थीम मेकअप कॉम्पिटिशन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों, अतिथियों एवं कला जगत से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और आयोजन को अपना भरपूर प्यार एवं समर्थन दिया। कार्यक्रम में फैशन शो और माँ पार्वती थीम मेकअप कॉम्पिटिशन ने सभी का विशेष आकर्षण खींचा। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
इस सफल आयोजन के लिए सभी कोऑर्डिनेटर एवं ऑर्गनाइजिंग टीम को विशेष बधाई एवं शुभकामनाएँ। टीम की मेहनत और सहयोग ने इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।