सक्ती

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने करी अग्रसेन जयंती में शासकीय अवकाश की घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने करी अग्रसेन जयंती में शासकीय अवकाश की घोषणा kshititech

सक्ती – पूरे देश भर में अग्रवाल समाज द्वारा विगत एक लंबे बरसे से अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती दिवस शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग की जा रही है।तथा इस मांग को आज 19 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने घोषणा कर एक ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया है। 19 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा अंबिकापुर में दो दिवसीय अग्रवाल समाज के प्रांतीय महाकुंभ का आयोजन किया गया था। उपरोक्त जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि इस अधिवेशन में अग्रवाल समाज द्वारा मुख्यमंत्री से समाज हित में अनेकों मांग रखी गई। जिस पर मुख्यमंत्री ने सहृदयता पूर्ण अग्रसेन जयंती के दिन शासकीय अवकाश घोषित करने की सार्वजनिक घोषणा की है। अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह घोषणा अग्रवाल समाज के लिए एक बड़ी खुशी की बात है। तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश पहला ऐसा राज्य होगा जहां मुख्यमंत्री ने अग्रसेन जयंती के दिन शासकीय अवकाश की घोषणा की है। अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने सक्ती के समस्त अग्रवाल बंधुओ की ओर से मुख्यमंत्री का इस घोषणा के लिए धन्यवाद किया है।