सक्ती

लीनेस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट एवं रीजन आफिसर की आधिकारिक यात्रा 19 सितंबर को

सक्ती- आंल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी जी -1, स्वर्णिम की चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल एवं रीजन आफिसर -ली भगवती अग्रवाल की संयुक्त आधिकारिक यात्रा 19 सितम्बर शानिवार को हरेठी के पापा ढाबा में हो रहा है उनके द्वारा सक्ती क्लब के सदस्यों से मिलकर किये गये सेवा और प्रशासनिक गतिविधियों का अवलोकन कर चर्चा कर उचित मार्गदर्शन एवं आगामी कार्यक्रमो के सम्बंध में जानकारी दी जाएगी  साथ ही डिस्ट्रिक्ट चीफ एडवाइजर शबाना नाज एवं एरिया आफिसर गीता श्रीवास भी उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर सक्ती क्लब अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो ने सभी सदस्यों को उपस्थित होने एवं कार्यभार संभालने हेतु सहयोग करने की जानकारी दी।