नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस,किसान धोखा दिवस के रूप में मनायें – जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती

सक्ती । कांग्रेस कमेटी जिला सक्ती की अध्यक्ष रश्मि गबेल के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा मोदी के जन्मदिन और सत्ताधीश के रूप में उनके 25 वर्ष को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जाना देश का सबसे बड़ा झूठ है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के कार्यकाल विवादों और असफलता से भरे रहे है। मोदी के कार्यकाल को सेवा जतन के रूप में मनाना भाजपा का जनता से क्रूर मजाक है।भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस, किसान दगा दिवस, अनुचित नोटबंदी दिवस, अव्यवहारिक जीएसटी दिवस, जुमला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिये।
मोदी की विफलताएं :-
- वादा किये थे 100 दिन में महंगाई कम होगा, नहीं हुआ।
- हर साल 2 करोड़ रोजगार मिलेगा, नहीं मिला।
- हर घर तक नल, हर सिर पर छत, नहीं हो रहा।
- हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में सफर करेंगे, काला धन आयेगा, कालाधन वाले विदेश चले गये। पूंजीपतियों के लाखों करोड़ के लोन रा ऑफ किए गए।
- सभी को 15-15 लाख मिलेंगे।
- किसानों की आय दुगनी होगी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी-2 फार्मूले पर एमएसपी तय होगा।
- उल्टे भुखमरी, गरीबी, बेकारी बढ़ गई।
- आस्था पर चोट, चढ़ावा चोरी।
- पेपर लीक हो रहा, बच्चें परेशान है।
- श्रमिकों के हित के 27 श्रम कानूनों को बिना सदन में चर्चा कराए खत्म किया,
- वन अधिकार अधिनियम को कमजोर किया,
- देश के संसाधन सार्वजनिक उपक्रमों को अपने पूंजीपति मित्रों को बेच दिया,
- ई-20 पेट्रोल जैसे मिलावट और मुनाफाखोरी ही मोदी की उपलब्धि है।
- डबल इंजन सरकार में मणिपुर पिछले तीन साल से दंगों और लिंचिंग की आग में जल रहा है, इस पर भाजपाइयों के मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है।
- नोटबंदी (2016): काले धन को खत्म करने का दावा असफल रहा; 99 प्रतिशत से अधिक नकदी बैंकों में वापस आ गई और छोटे उद्योगों को भारी नुकसान पहुंचा।
- गलत तरीके से जीएसटी का क्रियान्वयन: जटिल कर संरचना और लगातार बदलावों के कारण छोटे और मध्यम कारोबारियों (MSMEs) को भारी झटका लगा।
- कोविड का मिस मैनेजमेंट, गंगा में तैरती लाशें, संवैधानिक संस्थानों और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर पर्दा डालने का ‘प्रचार इवेंट’ है।
- 2014 में डीजल पर मात्र 3 रुपया 56 पैसा प्रति लीटर की दर से सेंट्रल एक्साईज लगता था, मोदी सरकार ने 10 गुना बढ़ाकर 31 रुपए 83 पैसा प्रति लीटर किया है, पेट्रोल पर 9 रुपए 48 पैसे से बढ़ाकर 32 रुपए 98 पैसे किया है, आम जनता की जेब में डकैती डालकर केवल पेट्रोल डीज़ल से ही मोदी सरकार ने 38 लाख करोड़ से ज्यादा वसूला है, राज्यों का टैक्स मिलकर 74 लाख करोड़ से ज्यादा वसूली।
- रुपये की गिरावट: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है 2014 में 58-59 से गिरकर 96-97 रुपए प्रति डॉलर तक पहुंच गया है। मोदी राज में भारतीय मुद्रा एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन वाली करेंसी बन गई है। व्यापार संतुलन बिगड़ चुका है, निर्यात की तुलना में आयात कई गुना बढ़ा है।
मोदी की गारंटी में छत्तीसगढ़ से धोखा
- भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता से मोदी की गारंटी के नाम पर विश्वासघात किया है।
- 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा पूरा नहीं हुआ।
- मोदी की गारंटी से वादा था 500 में रसोई गैस देने का, ढाई साल में नहीं दिया।
- अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन के भीतर नियमित नियमितीकरण का वादा था नहीं किया।
- बिना भेदभाव के प्रत्येक विवाहित महिला को महतारी वंदन देने का वादा था, आधी महिलाओं को मिल रहा।
- प्रत्येक गांव में धान का 3100 रुपए एकमुश्त देने नगद भुगतान केंद्र खोलने का वादा, नहीं खोला।
- छात्रो से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा था, नहीं दिया।
- छात्रों के लिए फ्री परिवहन पास का वादा था, नहीं दिया।
- 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना बंद दिया, जबकि वादा था इसको चालू रखेंगे बंद नहीं करेंगे।
- गौ सेवा संकल्प का वादा कर गोठान बंद कर दिया। आधे से अधिक कार्यकाल खत्म हो गया है लेकिन मोदी की गारंटी पूरी नहीं हुई।
मोदी जी जवाब दें :-
- अच्छे दिन कब आयेंगे ?
- किसके एकाउंट में 15 लाख जमा किए ?
- महंगाई कब कम होगी ?
- पेट्रोल-डीजल के दाम कब कम होंगे ?
- 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिया क्या ?
- चीन को लाल आंख कब दिखाएंगे ?
- नोटबंदी से जनता को और सरकार को क्या मिला ?
- 370 हटने से कश्मीर में कितनो ने प्लॉट खरीदा और कितनी कंपनी ने प्लांट खड़े किए ?
- किसानों की आय दुगनी हुई क्या ?
- बेटियां सुरक्षित क्यो नही ?
- शिक्षा संस्थानों की हालत खस्ता क्यो ?
- जीएसटी से व्यापारियों ने और सरकार ने क्या पाया, क्या खोया ?
- 100 स्मार्ट सिटी का वादा था, कितने स्मार्ट सिटी बने ?
- सांसदों द्वारा गोद लिए गए गांव में से कितने गांव का विकास हुआ और कितने गांव अभी भी गोदी में बैठे है ?
- स्वतंत्र आवाज़ उठाने वाले मीडिया को क्यों दबाया जा रहा है ?
- सरकारी संपत्ति को बेच-बेच कर कब तक देश चलेगा ?
- आपकी सरकार ने देश में कितने अस्पताल सरकारी नए खोले ?
- आपकी सरकार ने कितने नए डेम बनाए ?
- पुलवामा में सेना के जवानों की हत्या का जिम्मेदार कौन ?
- जनधन के तहत खोले गए कितने एकाउंट अभी भी एक्टिव है ?
- बिजनेश समिट में हुए कितने एमओयू कार्यरत हुए और कितने कैंसिल हुए ?
- कितनी विदेशी कंपनियों ने भारत में कितना इन्वेस्ट किया और उसमे कितने भारतीय स्थानीय लोगो को रोजगार मिला ?
- आपके मंत्री मंडल के कितने मंत्रियों के बच्चे भारत की सरकारी स्कूलों में पढ़ते है ?
- स्वच्छ भारत के तहत अभियान में करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे है, कितने शहर स्वच्छ हुए ?
- भुखमरी के दिन ब दिन भारत निचले स्तर पर क्यों आ रहा है ?
- बोलने की आजादी के मामले में भारत क्यों पिछड़ रहा है?
- पिछले 9 साल में गोदी मीडिया की तादात क्यों बढ़ी ? इसका जिम्मेदार कौन ?
- 9 साल में ईडी और आईटी की रैड कितने भाजपाई नेताओ के ऊपर पड़ी ?
- 2014 से पहले आपके पास भ्रष्टाचारियों की फाइल होती थी, उसमे से कितने कांग्रेसियो पर कार्यवाही करते हुए जेल में भेजा ?
- क्या आपकी सरकार में भ्रष्टाचार सम्पूर्ण खत्म हा चुका है ?
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, पर आज बेटियां भाजपा के नेताओ की वजह से प्रताड़ित होकर दिल्ली में धरना देने को मजबूर हो रही।
- नोटबंदी के बाद आतंकवाद खत्म हो जाएगा ऐसा आपने कहा था, क्या वो हुआ ? क्या कश्मीर में भारत के जवान शहीद नही हो रहे ?
- मां गंगा ने आपको बुलाया था, गंगा सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च हुए पर क्या मां गंगा की सफाई पूर्ण रूप से हुई ?
- 2022 में हर बेघर को अपना घर देने का वादा था, वादा कितना पूरा हुआ ?
- आपकी सरकार ने कितने एयरपोर्ट बनाए अगर बनाए तो एयर इंडिया को बेचना क्यो पड़ा ?
- नोटबंदी में कितने भाजपाई नेता नोट बदलने के लिए लाइन में खड़े थे ? कितनो के पास आय से अधिक कलाधन मिला ?
- विदेश में जमा काला धन कितने भारतीयों का है ? किसका है? वापस कब लायेंगे ?
- आपकी हर एक विदेश यात्रा में कितना खर्च हुआ ?
- उज्जवला योजना के तहत कितने लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर दिया गया ? उसमे से कितनो ने अपने पैसे से रिफिल करवाया ?
- 5 ट्रिलियन इकोनोमी की बाते की थी, आज अर्थव्यवस्था का हाल क्या है ?
- 2000 की नोट आपकी सरकार ने ही लॉन्च की थी, ऐसा क्या हुआ की कम समय पर ही बंद करने का निर्णय लेना पड़ा ?
- डॉलर के मुकाबले रूपये का हाल क्या है ?
- कितने कश्मीरी पंडितो को विस्थापित किया गया ?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उपलब्धि में देश में महंगाई बढ़ाना है, बेरोजगारी बढ़ाना है, गरीबी बढ़ाना है, भुखमरी बढ़ाना है, असमानता बढ़ाना है। मोदी की उपलब्धि में किसानों को धोखा देना है। मोदी के कार्यकाल की दो महत्वपूर्ण योजनायें जीएसटी और नोटबंदी है। इसके अलावा कोई उपलब्धि है नही तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन निश्चित तौर पर इन्ही उपलब्धियों के आधार पर मनाया जाना चाहिये। तभी उनका जन्मदिन मनाना सार्थक होगा।
आज की प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल, गिरधर जायसवाल, गोपाल भारद्वाज, पिंटू ठाकुर ,पियूष राय, मनोज जायसवाल,संतोष सोनी लाला,चंद्र कुमार सोनी, रामसंजीवन देवांगन, सनी यादव , राजेंद्र यादव, राकेश गबेल, भानु गबेल,पप्पू खान, साजिद खान, राशिद खान सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
