सक्ती शहर में 15 सितंबर को हुआ ऋषि पंचमी उद्यापन का भव्य आयोजन

पराशक्ति ज्योतिष पीठ परिवार द्वारा महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत महाराज के सानिध्य में था कार्यक्रम. सप्त ऋषियों की निकली भव्य सम्मान यात्रा। शहर वासी उमड़े स्वागत के लिए

सक्ती – सक्ती शहर में 15 सितंबर को श्री राधा कृष्ण मंदिर में ऋषि पंचमी उद्यापन का कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में जहां 101 व्रती महिलाओं ने शामिल होकर उद्यापन कार्यक्रम को संपन्न बनाया तो वहीं सुबह 9:00 बजे पराशक्ति ज्योतिष पीठ परिसर से सप्त ऋषियों के सम्मान में सम्मान यात्रा निकाली गई जो की बाजे गाजे के साथ रथ पर सप्त ऋषि सवार होकर शहर वासियों को अपना आशीर्वाद दे रहे थे। एवं सक्ती शहर के प्रमुख मार्गो में बनाए गए 51 स्वागत द्वारों से होकर यह यात्रा निकाली एवं जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की गई एवं यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया नगर पालिका कार्यालय के सामने नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं सुरेश अग्रवाल द्वारा इस यात्रा का जलपान के माध्यम से स्वागत किया गया तो वहीं यात्रा शहर के गौरव पथ मार्ग। बुधवारी बाजार। कोरबा बस स्टैंड सोसायटी चौक।होते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची जहां से सम्मान सप्त ऋषियों को स्थापित कर पूजा अर्चना की गई एवं प्रधान यजमान तथा मुख्य यजमानों की उपस्थिति में पूजा अर्चना की गई व्यास पीठ पर परम पूज्य महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत महाराज ने अपने मुखारविंद से ऋषि पंचमी उद्यापन का कार्यक्रम संपन्न कराया तथा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अपितु अन्य राज्यों से भी व्रती महिलाएं पहुंची हुई थी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सनातन महिला जागरण परिवार के महिला कार्यकर्ता जोर-जोर से जुटे रहे एवं पूरे आयोजन में विधिवत्त इस कार्यक्रम को संपन्न कराया गया वहीं आगंतुक लोगों के सम्मान में पराशक्ति ज्योतिष पीठ परिवार द्वारा स्वल्पाहार एवं प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी तथा आयोजक संस्था द्वारा कार्यक्रम के सहयोगी एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। सप्तर्षियों की सम्मान यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिक भी काफी संख्या में शामिल हुए।
