सक्ती

छ.ग. सर्व शिक्षक फेडरेशन ने किया नए जिला ट्रेजरी अधिकारी का स्वागत

सक्ती –  छ.ग. सर्व शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सक्ती जिले में नव पदस्थ जिला कोषालय अधिकारी गिरजा शंकर साहू को बुके भेंट कर स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष परस राम निषाद, प्रदेश सचिव डॉ चंद्र प्रकाश तिवारी , प्रदेश संयुक्त सचिव चंद्रभान कश्यप, जिला अध्यक्ष डॉ रविंद्र नाथ मिश्रा, ज़िला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सरिता मनहर, रमेश कंवर, सुरेश पटेल आदि शामिल थे। जिला कोषालय अधिकारी साहू जी ने सभी कर्मचारियों के वेतन बिल और अन्य जो भी बिल आएंगे उन्हें समय पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया।