नवीन प्राथमिक शाला बिर्रा में बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस

सक्ती-/बिर्रा- शासकीय नवीन प्राथमिक शाला फुलवारी पारा बिर्रा में बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाया कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम बच्चों के द्वारा हमारे देश भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति प्रख्यात दार्शनिक एवं शिक्षाविद् और भारत रत्न से परम सम्मानित सर्वपल्ली डॉक्टर राधा कृष्णन के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया । उसके बाद सर्वपल्ली डां. राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितम्बर के अवसर पर शिक्षकों से केक कटवा कर एवं तिलक वंदन और भेंट देकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा बच्चों को मिठाई, मिक्सचर, बिस्किट, चाकलेट आदि से बच्चों का सम्मान उसका उत्साह वर्धन बढ़ाया गया। इस अवसर पर शासकीय नवीन प्राथमिक शाला फुलवारी पारा बिर्रा के प्रधान पाठक संतराम कश्यप, निहारका साहू सहायक शिक्षिका, भारती साहू अतिथि शिक्षक, अवधमती साहू, सूरज बाई कर्ष रसोईया एवं कैलाश यादव सफाई कर्मचारी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
