सक्ती

नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल: प्रदेश के 53 CMO और 32 इंजीनियरों का देर शाम तबादला

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: सक्ती के सीएमओ प्रहलाद पांडेय अब होंगे बाकीमोगरा के नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी

नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल: प्रदेश के 53 CMO और 32 इंजीनियरों का देर शाम तबादला kshititech

सक्ती –  छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय (रायपुर) ने प्रदेश के नगरीय निकायों में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। विभाग द्वारा ३० अक्टूबर की देर शाम जारी एक बड़े आदेश के तहत प्रदेश की विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) का तबादला कर दिया गया है। इस व्यापक फेरबदल के तहत सक्ती नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रहलाद पांडेय का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब नगर पालिका परिषद बाकीमोगरा का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है।
32 इंजीनियर और स्वच्छता निरीक्षक भी बदले
नगरीय प्रशासन विकास विभाग के उप सचिव द्वारा जारी इस आधिकारिक आदेश में केवल प्रशासनिक अधिकारियों ही नहीं, बल्कि तकनीकी अमले को भी बदला गया है। आदेश के तहत प्रदेश के अलग-अलग निकायों में कार्यरत 32 इंजीनियर (अभियंता), स्वच्छता निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं।
चुस्त प्रशासनिक व्यवस्था के लिए फेरबदल
सूत्रों के अनुसार, त्योहारों के सीजन और आगामी विभागीय प्राथमिकताओं को देखते हुए निकायों के कामकाज में कसावट लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से यह भारी फेरबदल किया गया है। देर शाम सूची जारी होते ही प्रदेश के नगरीय निकायों में हड़कंप का माहौल देखा गया। तबादला सूची में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द से जल्द अपने नए कुरुक्षेत्र में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।