सक्ती

19 अगस्त को जिला मुख्यालय सक्ती में होगा नोबल लाइफ हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

मुख्य अतिथि होंगे नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत.अध्यक्षता करेंगी सांसद कमलेश जांगड़े

महानगरों की तर्ज पर मिलेगी निजी चिकित्सा सुविधाएं

सक्ती- सक्ती शहर के गोपाल टॉकीज रोड में 19 अगस्त 2026 दिन- मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से नोबल लाइफ हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ चरण दास महंत होंगे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े करेंगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए नोबल लाइफ हॉस्पिटल परिवार सक्ती ने बताया कि 19 अगस्त को आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालेश्वर साहू, सक्ती जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिले के आईपीएस पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, सक्ती जिले की मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल, नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं सक्ती शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एवं हरी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ राजेश अग्रवाल होंगे। नोबल हॉस्पिटल परिवार सक्ती ने समस्त नागरिक बंधुओ, क्षेत्र वासियों को इस शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।