नहीं रहे सक्ती के प्रतिष्ठित व्यावसायी ओमप्रकाश गुप्ता

लक्ष्मी आटा चक्की के संचालक आशीष गुप्ता एवं अमन गुप्ता के पूज्य पिता थे ओमप्रकाश जी. 08 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

सक्ती – सक्ती शहर के हटरी चौक की प्रतिष्ठित फर्म लक्ष्मी आटा चक्की के संचालक आशीष गुप्ता एवं अमन गुप्ता के पूज्य पिता ओम प्रकाश गुप्ता का आज दिनांक- 7 अक्टूबर 2026 दिन- बुधवार को सुबह 10:00 बजे 74 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया है जिनका अंतिम संस्कार कल दिनांक- 8 अक्टूबर 2026 दिन- गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे स्थानीय मुक्तिधाम सक्ती में किया जाएगा। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास हटरी चौक सक्ती से निकलेगी। ओमप्रकाश गुप्ता के निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे मेरी मृदुभाषी,मिलनसार, धर्म परायण व्यक्ति थे तथा अपने पीछे भरापुरा परिवार बिलखता छोड़ गए।
