स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित हुए ट्रैफिक इंचार्ज वाई एन शर्मा

सांसद कमलेश जांगड़े एवं अतिथियों के हाथों में मिला सम्मान. जिला पुलिस सक्ती के थाना प्रभारी गण भी हुए सम्मानित
सक्ती – सक्ती जिले की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने में जिले के ट्रैफिक इंचार्ज वाई एनशर्मा ने एसपी साहब के मार्गदर्शन में योगदान दिया।प्रतिवर्ष की भांति सक्ती जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम जेठा कॉलेज ग्राउंड में दिनांक 15 8.2026 को संपन्न हुआ इस गरिमामय एवं भव्य स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े माननीय सांसद जांजगीर लोकसभा द्वारा सम्मानित किया गया। सक्ती पुलिस विभाग से जिले के ट्रैफिक प्रभारी वाय. एन. शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े माननीय सांसद जांजगीर लोकसभा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सक्ती पुलिस विभाग से नरेंद्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार, उमेश राय रक्षित निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक नीलमणि कुसुम थाना सक्ती, प्रधान आरक्षक 23 चंद्रकला सोन थाना डभरा, प्रधान आरक्षक 17 पुष्पेंद्र कंवर थाना मालखरोदा आरक्षक 178 अशोक टंडन थाना मालखरौदा, एवं आरक्षक 133 विजय कुर्रे थाना जैजैपुर को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांसद के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

