सक्ती

किंग्स टाउन में शान से लहराया तिरंगा

रायपुर-  डूंडा रायपुर स्थित किंग्स टाउन सोसाइटी में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया । किंग्स टाउन के डायरेक्टर रोहित श्रीवास्तव द्वारा मां भारती के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर अगरबत्ती जलाने के पश्चात झंडोत्तोलन किया गया सभी ने इस शुभ अवसर पर राष्ट्रगीत एवं राजकीय गीत भी गाया गया ।
इस दौरान सोसाइटी के अतुल श्रीवास्तव, अमित गौतम पत्रकार, मुकेश वर्मा, मनोहर पांडेय, दीपक अग्रवाल, आजवानी, श्रीवास्तव , साहू , अथर्व शुक्ला,  शिल्पी शुक्ला ,  उपासना पांडेय,  ममता चंद्राकर, सोसाइटी के प्यारे बच्चे, व्यवस्थापक सुधाकर मिश्रा सहित सोसाइटी के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे ।