आदिवासी एकजुट होकर जल जंगल जमीन को बचाएं – डॉ. चरण दास महंत



सक्ती- विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम सक्ती के देवांगन धर्मशाला में बड़े उत्साहपूर्वक आदिवासी समाज अपने परंपरागत वेशभूषा में बच्चे बूढ़े सियान वृद्ध जवान महिलाएं गाजे बाजे डीजे कर्मा के ताल मांदर की थाप में थिरकते नाचते नंदेलीभांठा वनविभाग के ग्राउंड से भव्य जुलूस के साथ बड़ी संख्या में रैली निकाल कर कसेर पारा बुधवारी बाजार में वीरांगना दुर्गावती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कचहरी चौक, थाना चौक होते हुए शनि मंदिर दुर्गा मंदिर से होते हुए देवांगन धर्मशाला सभा स्थल पहुंचे जहां हमारे जन जन के नेता डॉ चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ शासन , जयसिंह अग्रवाल पूर्व मंत्री, नोबेल वर्मा पूर्व मंत्री, गुलज़ार सिंह ठाकुर, नरेश गेवरड़ीन, तिलोकचंद जायसवाल, सहसराम कर्ष, अमित राठौर, राजू जायसवाल , रथराम पटेल, अमीरचंद अग्रवाल के आतिथ्य में समाज के परंपरा के अनुसार 5 कलश का दीप प्रज्वलित कर विधिविधान से पूजा अर्चना किया गया ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष जागेश्वर राज के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया उपरोक्त कार्यक्रम में बच्चों का मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया कार्यक्रम को संबोधन डॉ चरणदास महंत ने समाज को आव्हान किया कि आप हमारे मूल निवासी है आपके जल जंगल जमीन को आप संरक्षित रखने के कारण ही हम सब खुले में सांस ले रहे है यह जंगल जमीन आपका अधिकार है आज वर्तमान में केंद्र व राज्य में बैठे सरकार आप लोगों का दोहन कर रहा है आप लोगों को जंगल से खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है अडानी को जंगल को सौंपने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है आपके साथ अन्याय कर रहे है इसलिए आप सबको अपनी आवाज को बुलंद करे सब अपना हक अधिकार के लिए आवाज दो हम आप लोगों के साथ में है भारतीय संविधान में प्रदत्त संवैधानिक संरक्षण एवं अनुसूचित जनजातियों के समस्या के समाधान हेतु राज्य भर के एक मंच में खड़े होकर सरकार के कान तक आवाज पहुंचाए ज्वलंत मुद्दे अधिकारों की घोषणा सरकार द्वारा 2007 तथा माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के अनुसूचित जाति वर्ग (कर्मचारियों)को पदोन्नति में आरक्षण दिनांक 16.04.2024 के आदेश को तीन माह के अंदर पारित किया गया था एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश दिनांक 01.05.2023 व दिनांक 24.02.2025 में पारित करने के बाद भी आप लोगों को हक अधिकार नहीं मिला है अंततः आप सबको आज विश्व आदिवासी दिवस पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं ।
सभा को संबोधन जयसिंह अग्रवाल के अलावा समाज के प्रबुद्घ वरिष्ठ जन उद्बोधन विचार व्यक्त किया अंत में सभा का आभार समापन गुलज़ार सिंह ने किया और उन्होंने आदिवासी समाज को संदेश भी दिया हे मूल निवासी आदिवासी समाज दम है तो दम दिखा दे ,अपने हक के लिए भाईचारा बनाकर अपना आवाज बुलंद कर सरकार के कान तक आवाज दो तीर कमान सर्व आदिवासी पहचान अपने संस्कृति जल जंगल भूमि शिक्षा आप लोगों का मौलिक अधिकार है
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, नरेश गेवाडीन, अमित राठौर, गिरधर जायसवाल, बंटी धनजल, सहस राम कर्ष, जगेश्वर सिंह सिदार सर्व आदिवासी समाज संयोजक, चंद्रशेखर सिदार, नटवरलाल सिदार, प्रभात सिदार, बलवंत सिंह जगत, कीर्तन सिंह जगत, मनोज कुमार सिदार, जयसिंह मरकाम, नरेश सिदार, रामकुमार सिदार, सम्मी उरांव, सुदामा जगत, लीलाधर सिंह नेताम, अयोध्या सिंह, पुरन सिंह, भुनेश्वर सिंह, जय कुमार सिंह, भगत सिंह, सहदेव सिंह, फिरतु राम, सोनसाय सिदार, ननकी, हरि सिंह, राजेश्वरी सिदार, सोनिया सिदार, दुर्गेश्वरी सिदार, प्रमिला सिदार, सावन बाई सिदार, काजल सिदार, संतोषी जगत, साक्षी जगत, अनिता सिदार, रेखा देवी जगत, पुष्पांजलि जगत, सोनकुंवर जगत, सवरिन बाई, परम शिला, बल बाई, मुन्नी बाई, सुमित्रा बाई, नेताम सहित आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में सर्व आदिवासी समाज गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

