सक्ती

10 अगस्त को होगी जिला पंचायत सक्ती की संचार एवं संकर्म स्थायी समिति की बैठक

सक्ती-  जिला पंचायत सक्ती की संचार एवं संकर्म स्थायी समिति की बैठक आगामी 10 अगस्त 2026 को जिला पंचायत सक्ती के सभाकक्ष में प्रातः 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में सभापति द्वारा जारी एजेंडा के अनुसार विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं संबंधित विभागों के समस्त कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन एवं समीक्षा पर भी विचार-विमर्श होगा। इसके अतिरिक्त सभापति की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में समिति के माननीय सभापति एवं सभी सदस्यगण से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।