सक्ती

स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

सक्ती- जांजगीर-चांपा जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ एवं गलत नियत से हरकत करने के मामले में आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पामगढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 318/2026 के तहत धारा 75 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 10, 12 पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय  के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने में अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।