सक्ती

जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2200 नगद और ताश पत्ती जप्त

सक्ती – बाराद्वार थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नगद राशि और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
नहर पुल के पास चल रहा था जुआ
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार (5 नवंबर 2026) को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बस्ती बाराद्वार में नहर पुल के पास कुछ लोग ताश पत्ती से रुपयों-पैसों का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही बाराद्वार थाना पुलिस की टीम ने गवाहों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भागने में सफल रहे, जबकि 5 आरोपियों को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने मौके से निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
रविकांत सतनामी (उम्र 22 वर्ष), हरिराम उरांव (उम्र 40 वर्ष), दाउराम तेन्दुलकर (उम्र 50 वर्ष), तीजराम उरांव (उम्र 35 वर्ष), रूपनारायण बरेठ (उम्र 47 वर्ष) ये सभी आरोपी ग्राम बस्ती बाराद्वार के ही रहने वाले हैं।

नगदी और जुआ सामग्री जप्त
पुलिस ने आरोपियों के पास और फड़ से कुल 2,200 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक बोरा फट्टी जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है। मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपियों को मौके पर ही मुचलके पर रिहा कर दिया गया।