सक्ती

सुना पाकर सक्ती शहर में वकील साहब के घर से मोबाइल चुरा कर ले गए चोर

सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हुई चोर की तस्वीर

सक्ती –  सक्ती शहर के बुधवारी बाजार में वाणिज्य कर सलाहकार अधिवक्ता संजय गोयल के निवास से 21 जुलाई की सुबह 6:00 बजे अज्ञात चोर घर के बाहर सुना पाकर घर के अंदर घुस वहां पलंग में रखा मोबाइल चुराकर ले गए तथा पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हो गया है। प्रार्थी संजय कुमार गोयल ने पुलिस थाना सक्ती में जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर में रखे मोबाइल को अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है। मोबाइल उनकी पत्नी का था तथा मोबाइल का लोकेशन भी सक्ती के कंचनपुर क्षेत्र में बता रहा है। संजय गोयल ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की भी जानकारी दी तथा इस चोरी के मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वही संजय गोयल ने बताया कि मोबाइल के लोकेशन के आधार पर यदि पुलिस तत्परता से कार्रवाई करेगी तो निश्चित रूप से चोरों का पता लग सकता है।