सक्ती

विश्व हिंदू परिषद की छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ ललित माखीजा से आयुष शर्मा ने करी मुलाकात

सक्ती –  जिला पंचायत सक्ती के सभापति भाजपा नेता आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार ने विश्व हिंदू परिषद की छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ ललित माखीजा से मुलाकात की है। उन्होंने डॉक्टर मखीजा को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तथा गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत अभिनंदन भी किया। इस दौरान आयुष शर्मा ने डॉक्टर ललित मांखीजा को विगत कई दशकों से लगातार सनातन धर्म की रक्षा के लिए अग्रणी होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाला प्रकार व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश में विश्व हिंदू परिषद के कार्यों को और अधिक गति मिलने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश में राष्ट्र धर्म एवं समाज सेवा के कार्यों में और अधिक ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा ऐसी हम सभी मंगल कामना करते हैं। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष डॉ ललित माखीजा ने भी आयुष शर्मा से मुलाकात के दौरान बड़े ही आत्मीयता पूर्ण ढंग से उनसे चर्चा भी की। साथ ही सक्ती जिले में आने की भी बात कही।