सक्ती

जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर, बलभद्र और सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर निकले महाप्रभु

सक्ती – आज से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है, सनातन धर्म में ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा का विशेष और बेहद पवित्र महत्व है. हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को इस दिव्य यात्रा का शुभारंभ होता है.इस पावन अवसर पर महाप्रभु जगन्नाथ, अपने बड़े भाई बलभद्र और लाडली बहन सुभद्रा के साथ विशाल रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले हैं ।
शहर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा मंदिर से भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा शाम के समय धूमधाम हर्षोल्लास के साथ बैंड बाजा करमा नृत्य के साथ से निकली, यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर भोग प्रसाद लगाया और रथ को श्रद्धापूर्वक खींचा, भगवान जगन्नाथ की जयघोष के साथ माहौल भक्तिमय बन गया, इसके साथ ही बच्चों में भी आज रथ यात्रा को लेकर उत्साह देखा गया, बच्चों ने अपने हाथो में भगवान को लेकर नगर भ्रमण कर जगह-जगह प्रसाद वितरण किया । इस दौरान भगवान अपनी मौसी के घर मे 07 दिनो तक रहेंगे ।