सक्ती

नाइसटेक, सक्ती द्वारा छात्र-छात्राओं को उपयोगी पौधों का वितरण

नाइसटेक, सक्ती द्वारा छात्र-छात्राओं को उपयोगी पौधों का वितरण kshititech

सक्ती – पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नाइसटेक कंप्यूटर एजुकेशन, सक्ती द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच उपयोगी वृक्षों के पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पौधारोपण के महत्व, पर्यावरण संतुलन तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन में वृक्षों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संस्थान के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाकर ही अपनी जिम्मेदारी पूरी न समझें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करें ताकि वे भविष्य में बड़े होकर समाज और पर्यावरण के लिए उपयोगी सिद्ध हों। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रत्येक पौधे की देखभाल करने का संकल्प लिया। संस्थान का मानना है कि आज का एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेगा। नाइसटेक, सक्ती द्वारा समय-समय पर शिक्षा, कौशल विकास, सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष दुबे, नीलू राठौर, गुलशन यादव, चूड़ामणि महंत,किरण बरेठ,सुनीता कुर्रे, ख़ुशी,रुक्मणी, ज्योति ,शुभम सरदार,हेमंत,गणेश,गोविंद, संजय,वरुण,रोशन,गजानंद और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।