लीनेस क्लब सक्ती ने चिकित्सक दिवस पर किया उनका सम्मान

सक्ती । सामाजिक सेवा में अग्रणी आल इंडिया लीनेस क्लब सक्ती ने चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो के नेतृत्व में मानव सेवा को सर्वोच्च सेवा धर्म मानते हुए चिकित्सक दिवस पर डा. श्रीमती कात्यानी सिंह स्त्री एवं प्रसूति रोग महिला चिकित्सक का उनके निवास जाकर शाल, माला पहनाकर श्री फल एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लीनेस लक्ष्मी पांड़े ने कहा कि डॉक्टर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज में भगवान का दूसरा रूप है। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ .शालू पाहवा ने बताया कि चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सको का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है। चिकित्सा सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है इसलिए उनके द्वारा समाज में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए आभार व्यक्त किया जाता है। डाक्टर कात्यानी ने भी लीनेस परिवार के सभी सदस्यों का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व एरिया आफिसर लीनेस लता नायक, मंजु जायसवाल,रामकुवंर साहू, पूर्व अध्यक्ष अनीता सिंह, माइक्रो चेयरपर्सन ली प्रिया दुबे, ललिता साहू, रीता राज, माइक्रो चेयरपर्सन ली विनीता जायसवाल, माइक्रो चेयरपर्सन ली प्रभा जायसवाल पूर्व सदस्य गंगा राठौर के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




