सक्ती

आ रो वॉटर प्यूरीफायर में काम करने वाला आदित्य झा हुआ गिरफ्तार

सक्ती ‌। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वार्ड नंबर 11 निवासी सक्ती की पूजा चौधरी ने सक्ती थाने में आवेदन दिया कि आदित्य झा अपने एक साथी के साथ दिनांक 9.6.26 को दिन के 12:30 बजे उनके मना करने पर भी उनके घर में छेड़छाड़ एवं चोरी की नीयत से घुस गया। उस समय घर पर उसके पति मुरारी चौधरी भी उपस्थित नहीं थे , उनके द्वारा चिल्लाने पर आसपास के लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग गया । आवेदन देने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आदित्य झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।