सक्ती

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

आज जनदर्शन में कुल 29 आवेदन हुए प्राप्त

सक्ती –  जिला कार्यालय में हुए कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में अलग-अलग मामलों के निराकरण के लिए कुल 29 आवेदन मिले। कलेक्टर ने आवेदन कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में मौजूद संबंधित अधिकारियों को तुरंत दिए। नियमानुसार जल्द निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनदर्शन में बाराद्वार तहसील के ग्राम डूमरपारा के मुकेश कुमार बरेठ ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पीएमईजीपी से लोन स्वीकृत कराने का आवेदन दिया। भोथिया तहसील के ग्राम भोथिया के गोकुल प्रसाद साहू ने बिजली लाइन में लगे केबल बदलने और सुधार का आवेदन दिया। जैजैपुर तहसील के ग्राम आमगांव की लक्ष्मी साहू और मोहल्लावासियों ने नल जल योजना से बनी पानी टंकी जल्द चालू कराने की मांग रखी। जैजैपुर तहसील के ग्राम कारीभावर के शनि रात्रे और ग्रामीणों ने आमगांव से कारीभावर तक पहुंच मार्ग पर सीसी निर्माण कराने का आवेदन दिया। बाराद्वार तहसील के ग्राम बोकरामुड़ा के सुखीराम यादव ने प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि से जुड़ा आवेदन दिया। जैजैपुर तहसील के ग्राम बैलादुला की बिन्दा कुर्रे ने प्रधानमंत्री आवास जारी करने के लिए आदेश देने की मांग की। बैलादुला की ही हेमबाई कुर्रे ने पेंशन राशि जारी कराने का आवेदन दिया। नया बाराद्वार तहसील के ग्राम बाराद्वार के लीलाधर गुप्ता ने प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना में ग्राम नाम की त्रुटि सुधार कर लंबित किस्तों की राशि जारी कराने की मांग की।