ओ पी चौधरी के जन्मोत्सव पर उमड़ा सर्व समाज

सक्ती- युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम प्रशासनिक अधिकारी (आई ए एस) एवं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी सर्व समाज के गौरव हैं, यह उद्गार वरिष्ठ समाज सेवी एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने ओपी चौधरी के जन्मोत्सव के अवसर पर व्यक्त करते हुए कहा कि ओपी न केवल अपने निज समाज के युवाओं के लिए प्रेरक है वरन सर्व समाज के युवाओं के अनवरत मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री के रूप में राज्य के अधोसंरचना एवं विकास के लिए मुक्त हस्त से राशि मुहैया करा रहे हैं ।
आज ओपी के कार्यालय निवास पर आयोजित जन्मोत्सव में अलग अलग स्थानों से भिन्न समाजों के प्रतिनिधि गण शामिल होकर उन्हें बधाई देते रहे जिसमें अघरिया समाज के बिलासपुर, जांजगीर, सक्ती जिले के प्रतिनिधि अधिवक्ता चितरंजय पटेल के अगुवाई में रघु लाल कौशिक, दिलीप कौशिक, डा योगेश पटेल आदि ने अभिनंदन पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर ओपी चौधरी को जांजगीर क्षेत्रीय सभा में उनकी गरिमामय उपस्थिति और अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु धन्यवाद देते हुए उन्हें जन्म दिन की बधाई दिए।




