सक्ती

उठाईगिरी के मामले में 03 माह से फरार चल रहा आरोपी  गिरफ्तार

उठाईगिरी के मामले में 03 माह से फरार चल रहा आरोपी  गिरफ्तार kshititech

सक्ती- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.02.2026 को प्रार्थी बुध्देश्वर प्रसाद देवांगन साकिन ओडेकेरा अपनी धान फसल बिक्री की रकम लेने सहकारी बैंक शाखा जैजैपुर आया था, तथा दोपहर लगभग 02.00 बजे बैंक से 40,000 रू निकाल कर अपने टीव्हीएस सुपर एक्सल मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 11 सीएच 1004 से अपने घर ओडेकेरा जा रहा था। प्रार्थी ओढेकेरा रोड स्थित भगतराम फ्युल्स जैजैपुर में पेट्रोल टंकी के बीच अपनी मोटर साइकिल को खड़ा कर अलग से डिब्बा में पेट्रोल भरवा रहा था, तथा एक थैला में नगदी रकम 40,000 रू एवं बैंक का पासबुक को मोटर साइकिल के हैंडल में लटका कर रखा था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त रकम व पासबुक रखे थैला को चोरी कर फरार हो गया था । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। सीसी.टी. व्ही फुटेज के आधार पर संदेही (1)दीपक प्रधान पिता पोतरस प्रधान उम्र 28 साल साकिन दोसमनिया थाना कोलिंगनगर जाजपुर (उडीसा) हाल भीमखोज थाना भीमखोज महासमुंद (छ.ग.) (2) विधि से संघर्षरत बालक साकिन भीमखोज थाना भीमखोज महासमुंद (छ.ग.) को संदेह के आधार पर थाना लाकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक 18.03.2026 को अपने साथी लक्ष्मण उर्फ़ विजय गोड़ के साथ मिलकर अपराध घटित करना स्वीकार किये एवं घटना में प्रयुक्त बिना नबंर होण्डा साईन मोटर साइकिल सहित नगदी रकम 30,000 रू को पेश करने पर बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण के आरोपी लक्ष्मण गोड ऊर्फ विजय पिता विजय ऊर्फ शंकर गोड घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था जिसकी धर पकड हेतु सक्रिय मुखबीर तैनात किया गया था। दिनांक 29/05/26 को जरिए मुखबीर सुचना मिला की लक्ष्मण गोड ऊर्फ विजय महासमुंद में घुम रहा है कि सुचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैंकरा द्वारा  ‍संपति संबंधी अपराध में कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश देने पर थाना प्रभारी जैजैपुर उप निरी भूपेंद्र चंद्रा के द्वारा तत्काल टीम गठित कर महासमुंद के जिला जेल के पास घेराबंदी कर प्रकरण के फरार आरोपी लक्ष्मण उर्फ विजय गोड़ को पकडा गया जिसे आज दिनांक 30.05.2026 को विधिवत कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल जेल दाखिल किया गया है।