सक्ती पुलिस को मिली मोबाइल फॉरेंसिक वैन, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ, जांच होगी तेज



सक्ती- 23 मई की देर शाम जिला मुख्यालय सक्ती के पंडित दीनदयाल उपाध्याय बुधवारी बाजार ग्राउंड स्थित पुलिस लाइन में जिला पुलिस बल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जहां छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग द्वारा नई फॉरेंसिक वैन सक्ती जिले को उपलब्ध करवाई गई है तथा इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी कौशल विकास मंत्री एवं सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब। जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े. नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, भाजपा सक्ती जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर ग़बेल, जिला पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्रीमती भुनेश्वरी पैंकरा, पुलिस थाना सक्ती के टीआई लखन पटेल, पुलिस लाइन सक्ती के आर आई उमेश राय. जिला यातायात प्रभारी वाई एन शर्मा सहित जिले भर के पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
इस अवसर पर जिला पुलिस बल सक्ती द्वारा शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने जिले के प्रभारी मंत्री सहित अन्य अतिथियों का भी जिला पुलिस बल सक्ती की ओर से स्वागत अभिनंदन करते हुए गुलदस्ता भेंट किया। जिसमें उपस्थित सभी अतिथियों ने फोरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही इस फॉरेंसिक वैन से जिला पुलिस के कार्यों में और अधिक सक्रियता आने की भी बात कही गई। इस अवसर पर सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि पुलिस लाइन सक्ती में आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित मोबाइल फॉरेंसिक वैन पुलिस के अपराध जांच प्रक्रिया को अधिक वैज्ञानिक, त्वरित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।अब घटनास्थल पर ही साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण संभव हो सकेगा, जिससे अपराधों के शीघ्र निराकरण के साथ-साथ जांच की पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। यह पहल आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं तकनीक आधारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस दौरान मंत्री जी की पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं नागरिक सुरक्षा को और प्रभावी बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई
इस कार्यक्रम को सांसद कमलेश जांगड़े एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा की सक्ती जिले में पुलिस प्रशासन को लगातार शासन की ओर से आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं. तथा पुलिस के कार्यों में और अधिक सक्रियता लाने एवं आम जनता को सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल है। जिला पुलिस बल सक्ती द्वारा 23 मई की देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के अलावा कविशरण वर्मा, अभिषेक शर्मा, पिंटू सिंघल, अरुण जोशी राठौर, चिराग अग्रवाल सहित काफी संख्या में भाजपा के भी सक्ती एवं जिले के विभिन्न स्थानों से पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


