सक्ती

राहुल गांधी के बयान पर फूटा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का गुस्सा

सक्ती के अग्रसेन चौक में फूंक दिया राहुल गांधी का पुतला

राहुल गांधी के बयान पर फूटा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का गुस्सा kshititech

सक्ती –  भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा जिला सक्ती द्वारा नगर के अग्रसेन चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की तथा “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाए।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण एवं अराजक मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, औचित्य एवं सामाजिक सद्भाव का विशेष महत्व है, किंतु राहुल गांधी का हालिया बयान इन मूल्यों के विपरीत प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि यह बयान उनकी हताशा एवं संकुचित मानसिकता को स्पष्ट रूप से उजागर करता है।भाजयुमो जिला महामंत्री विराट दिवेदी ने कहा कि लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेता की भाषा एवं व्यवहार में हताशा स्पष्ट रूप से झलक रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के उन्मूलन, देश की सीमाओं की सुरक्षा तथा तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाना राष्ट्रहित के कार्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है तथा देश की सुरक्षा को मजबूती मिली है। लंबे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा ने कांग्रेस पार्टी को लोकतांत्रिक मर्यादाओं से भटकाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, आतंकवाद एवं नक्सलवाद जैसी चुनौतियों का दृढ़तापूर्वक सामना कर भारत को विश्व मंच पर सम्मानित एवं निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित करने वाले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेतृत्व के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां निंदनीय हैं तथा देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाली हैं।प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला, मंडल एवं युवा मोर्चा, जिला ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष टीकेश्वर सिंह गबेल, जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा राठौर, जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, भानुप्रिया जायसवाल, अमिता लहरे, सुषमा कसेर, रजनी टंडन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रेम पटेल, आयुष शर्मा भाजयुमो जिला महामंत्री विराट द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष पहलवान दास महंत,घनश्याम भारद्वाज,राजेंद्र राठौर ,विजय जायसवाल,लाखन नामदेव,गजेन्द्र राठौर,नूतेश साहू, वेदप्रकाश देवांगन, विजय साहू,हर्ष देवांगन, भुवन सोनी,देवाशीष पटेल, आशीष साहू एवं कृष्ण जांगड़े सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।