सक्ती

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और गाली-गलौज का मामला, भाजपा के युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष की नहीं हो रही गिरफ्तारी

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और गाली-गलौज का मामला, भाजपा के युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष की नहीं हो रही गिरफ्तारी kshititech

सक्ती – जिले के चंद्रपुर थाना से बड़ा मामला सामने आए है. भाजपा युवा मोर्चा के चंद्रपुर मंडल उपाध्यक्ष के ऊपर नाबालिग से छेड़छाड़ और गाली-गलौज का आरोप लगा है. पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट सहित BNS की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है, लेकिन अब तक भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई है. ऐसे में पीड़ित हतास है और न्याय की आस लगाए बैठे है, की आखिर अब आरोपी को उसके किये की सजा मिले।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा इंग्लिश मिडियम से पढ़ रही थी, तो बीते वर्ष जुलाई 2025 से चंद्रपुर निवासी टीनी ऊर्फ आदित्य प्रताप कश्यप, अपनी कार से स्कूल आते जाते छात्रा का पिछा करता था. साथ ही, उसके और उसके परिवार के सदस्यों को मैसेज कर गाली-गलौज करता था. मामले में चंद्रपुर पुलिस ने 1 मई 2026 को BNS की धारा, 78(1)(ii), 351(3), लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 14 के तहत FIR दर्ज किया है. लेकिन विडंबना इस बात की है कि आज 13 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, परिजनों का आरोप है कि आरोपी गांव में बेखौफ घूम रहा है, बाउजूद पुलिस को इससे कोई सरोकार नहीं है. सवाल अब यह है कि क्या पुलिस पर सत्ता का दबाव है, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है. या पुलिस उसे संरक्षण दे रही है, ऐसे में उसके हौशले बुलंद है, क्यों कि पहले भी आदित्य पर कई मामले दर्ज हैं. जब हमने चंद्रपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कोसले से इस मामले में बात की तो उन्होंने कहा कि जिस पुलिसकर्मी को इस मामले में जांच करना था, उनका अन्य जगह ट्रांसफर हो गया है, जिसके चलते यह मामला पेंडिंग है. फिलहाल, थाना प्रभारी ने ऐसा कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया, लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि मंडल उपाध्यक्ष आदित्य कश्यप की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है और पीड़ितों को कब तक न्याय मिल पाता है।