सक्ती की बिटिया पलक ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड में किया पूरे प्रदेश का नाम रोशन. 96.2% अंक हासिल किए

दुल्हन साड़ी शोरूम के संचालक दीपक अग्रवाल की सुपुत्री है पलक
सक्ती – सक्ती एवं रायगढ़ शहर के प्रतिष्ठित दुल्हन साड़ी शोरूम के संचालक दीपक अग्रवाल की मेधावी बिटिया पलक अग्रवाल ने 13 मई को घोषित हुए 12वीं सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणामो में 96.02% अंक अर्जित कर पूरे प्रदेश को गौरवान्नित किया है पलक अग्रवाल वर्तमान में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पढ़ाई कर रही है। तथा वे प्रारंभ से ही काफी मेधावी रही है। पलक की सफलता पर जहां पूरा परिवार हर्षित है। तो वहीं सक्ती एवं रायगढ़ जिले के लोगों ने भी दुल्हन साड़ी शोरूम परिवार को बिटिया की सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। तथा पलक अग्रवाल भाजपा नगर मंडल सक्ती के कोषाध्यक्ष शिव बारात आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं समाज सेवी विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन तथा प्रकाश अग्रवाल की लाडली भतीजी हैं। एवं पलक ने भी अपनी सफलता पर कहा है कि वे आगे और अधिक मेहनत कर उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होना चाहती हैं. पलक की सफलता पर अग्रवाल सभा सक्ती सहित विभिन्न सामाजिक। धार्मिक। व्यापारिक। राजनैतिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई दी है।


