सक्ती
नगर की बेटी प्रणवी अग्रवाल ने CBSE 12वीं में 97.25% अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

सक्ती- नगर की प्रतिष्ठित फर्म सूरजभान मांगेराम के संचालक एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष विकास अग्रवाल (विक्की) की सुपुत्री कु. प्रणवी अग्रवाल ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। प्रणवी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर परिवार, मित्रों एवं नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं शैक्षणिक संगठनों के लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रणवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं निरंतर मेहनत को दिया। उनकी इस उपलब्धि से नगर के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।


