सक्ती

सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान जारी

खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही

सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान जारी kshititech
सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान जारी kshititech

सक्ती – छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश के परिपालन में “सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बोरदे लकड़ा के नेतृत्व में संयुक्त रूप से विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मामा जी बेकरी, नटराज बेकरी, विभिन्न मेडिकल स्टोर्स, माँ महामाया आइस फैक्ट्री, आरती आइस फैक्ट्री तथा महेंद्र आइस फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए तथा सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। साथ ही लाइसेंस एवं पंजीयन को उचित स्थान पर प्रदर्शित करने, ग्लव्स एवं हेड कैप का उपयोग करने तथा मेडिकल सर्टिफिकेट एवं पानी जांच की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। विभाग द्वारा बताया गया कि आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।