पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

सक्ती- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान सुनिश्चित करने वाले पत्रकारों के सम्मान और स्मरण का पर्व है, यह बात कहते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि प्रजातंत्र के चतुर्थ स्तंभ अर्थात प्रेस पत्रकारिता को मिशन के रूप में आत्मसात कर कार्य करने वाले पत्रकार कई बार अपने जान से भी खेल जाते हैं ऐसे शहीदों के योगदान को स्मरण कर सम्मान करने हेतु विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया जाता है। आज अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारों के अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना समय की मांग है। जिला पत्रकार संघ की से विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों को बधाई देते हुए अधिवक्ता पटेल ने कहा कि यह दिन मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान करने और उन पत्रकारों को याद करने के लिए है, जिन्होंने अपने कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाई है।


