सक्ती

शासकीय आईटीआई जैजैपुर में 11 मई को किया जाएगा अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

सक्ती-   शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जैजैपुर में 11 मई 2026 को सुबह 10 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी जिलों के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के समस्त व्यवसाय (कोपा, फिटर, वेल्डर, विद्युतकार, ड्रेसिंग आदि) के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने सभी दस्तावेजों के साथ शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जैजैपुर में संपर्क कर सकते हैं।