सक्ती

गोपाल शर्मा बने लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष

सक्ती –  लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के दौर में संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानी गोपाल शर्मा को सक्ती जिले में लोकतंत्र सेनानी संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने के निर्देश पर सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से जिले के लोकतंत्र सेनानियों में उत्साह का माहौल है।
गोपाल शर्मा का जीवन संघर्ष, सिद्धांत और साहस का प्रतीक रहा है। 17 नवंबर 1975 को आपातकाल के दौरान जब देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कड़े प्रतिबंध थे, तब उन्होंने सक्ती के कचहरी चौक में सत्याग्रह कर लोकतंत्र की बहाली की मांग उठाई थी। इस आंदोलन के कारण उन्हें मीसा के तहत गिरफ्तार कर बिलासपुर जेल भेज दिया गया, जहां उन्होंने लंबे समय तक कारावास सहा।