सक्ती
महिला जागृति शाखा सक्ती ने अस्पताल में किया सीजनेबल फलों का वितरण


सक्ती – मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती ने 28 अप्रैल को शक्ति के जिला सरकारी अस्पताल में वर्तमान में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए सीजनेबल फलों का वितरण किया। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों तथा अस्पताल प्रबंधन के भी सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को स्वयं जागृति शाखा के सदस्यों ने फल दिए तो वही ठंडा पानी भी पिलाया गया। तथा महिला जागृति शाखा के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी स्वास्थ्य हाल-चाल जन एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की एवं वहां की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान महिला जागृति शाखा सक्ती की अध्यक्ष मीनल अग्रवाल, सचिव दीप्ति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पा कथूरिया एवं मीना दिलीप अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे


