सक्ती

जेठा में विधायक चरण दास महंत के विधायक निधि से बनने वाले पत्रकार भवन का हुआ भूमि पूजन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निष्पक्ष एवं मजबूत होना जरुरी – महबूब भाई

सक्ती – जेठा में विधायक चरण दास महंत के विधायक निधि से बनने वाले भवन का विधायक प्रतिनिधि सरपंच के हाथों हुआ भूमि पूजन अल्पसंख्यक के जिला विधायक प्रतिनिधि महबूब भाई ने कहा देश जिन परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है मीडिया को निष्पक्ष एवं मजबूत होंना जरूरी हैं उक्त विचार ग्राम पंचायत जेठा में पत्रकार भवन के भूमिपूजन पर कहा, महबूब खान ने आगे कहा जनमानस में मीडिया की विश्वसनीयता कम होते जा रही हैं इसलिए मीडिया को निष्पक्ष एवं मजबूत होने की आवश्यकता है । पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने कहा कि जेठा में पत्रकार भवन सभी पत्रकारों के लिए उपयोगी साबित होगा, वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण गौतम ने बताया कि सक्ती विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने भवन निर्माण के लिए राशि जारी की जिसके लिए हम सभी पत्रकार बंधु के बैठने के लिए भवन की जो राशि उनके द्वारा प्रदान की गई है इसके लिए हम सभी पत्रकार बंधु उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं, जिला कलेक्टर कार्यालय के विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने कहा कि जिला सक्ती के बिभिन्न कार्यलय सकती के नजदीक होने चाहिये ताकि लोगों को सुविधा उपलब्ध हो लेकिन इस भाजपा सरकार में होता नहीं दिख रहा है। विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर ने कहा कि जिला मुख्यालय के आसपास पत्रकार भवन नहीं होने से पत्रकारों को असुविधा होती हैं इसलिए भवन निर्माण के लिए विधायक डॉ चरण दास महन्त नेता प्रतिपक्ष ने परेशानी को महसूस किया बिजली विभाग के विधायक प्रतिनिधि पिन्टू ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बिजली सब स्टेशन हेतु भूमि आबंटन नहीं करने के कारण बिजली की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है पूर्व में टेमर को अड़भार ले जाया गया जिसके कारण समस्या गहराते जा रहा हैं सक्ती शहर से लगे आस पास ही सब स्टेशन का निर्माण समस्या का हल हैं बिजली विभाग से मिलकर जल्द ही समस्या के निराकरण के दिशा में काम किया जावेगा पत्रकार भवन भूमि पूजन के अवसर पर ग्राम पंचायत जेठा के सरपंच सुशीला मनोज चंद्रा जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं महबूब खान विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन गिरधर जायसवाल पिन्टू ठाकुर अमित राठौर गणेश चंद्रा धर्म रात्रे रामनारायण गौतम सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।