सक्ती

शासकीय उद्यान रोपणी भूतहा में आम फल बहार नीलामी 15 अप्रैल को होगी आयोजित

शासकीय उद्यान रोपणी भूतहा में आम फल बहार नीलामी 15 अप्रैल को होगी आयोजित kshititech

सक्ती – जिले के विकासखंड मालखरौदा स्थित शासकीय उद्यान रोपणी भूतहा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली आम फल बहार नीलामी इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई थी। पूर्व निर्धारित तिथि 7 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली नीलामी अब पुनः 15 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। सहायक संचालक उद्यान कार्यालय, जिला सक्ती द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलामी प्रक्रिया 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शासकीय उद्यान रोपणी डोड़की, विकासखंड सक्ती में संपन्न होगी। इच्छुक बोलीदाता नीलामी में भाग लेने से पहले शासकीय उद्यान रोपणी भूतहा, विकासखंड मालखरौदा में लगे आम फल बहार का अवलोकन कर सकते हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र 15 अप्रैल को दोपहर 1 बजे तक कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला सक्ती में जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ पहचान हेतु आधार कार्ड व परिचय पत्र व पैन कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक तथा पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना आवश्यक है। वर्तमान उद्यान अधीक्षक शिवनारायण चौबे ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9301704711 पर संपर्क कर सकते हैं।