29 मार्च को मुख्यमंत्री जी के अभिनंदन के लिए भिलाई के कला मंदिर में जुटेंगे प्रदेश के शासकीय कर्मचारी – तिवारी

भिलाई- शासकीय कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पूरी होने पर पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में माननीय मुख्यमंत्री जी को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन जी के द्वारा संघ के सस्थापक सदस्यों आजु सिन्हा, राकेश सिंह, विजय कोचंद्र, लिखेस वर्मा, पियूष गुप्ता ने 10 मार्च को मिलकर निमंत्रण दिया जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी स्वीकार कर 29 मार्च को आने का अश्वासन
दिए जिसमे भिलाई के कला मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को अब उपचार के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
संगठन के सस्थापक साथियो और प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती उषा चंद्राकार ने सभी शासकीय कर्मचारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल अभिनंदन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कर्मचारियों की एकता, संघर्ष और उनके अधिकारों की जीत का प्रतीक भी है।
सभी सस्थापक साथियो और प्रदेश अध्यक्षा ने आगे कहा कि सभी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बनेगा और भविष्य में कर्मचारियों की अन्य मांगों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी से समय पर उपस्थित होकर अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यक्रम की गरिमा को बनाए रखने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा की स्वीकृति से प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिजनों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे अब उन्हें इलाज के दौरान आर्थिक दबाव से काफी हद तक राहत मिलेगी।
इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्ती जिला अध्यक्ष अजय सिंह सिदार तथा उनके साथी सक्ती जिले के सैकड़ों साथियों को भिलाई ले जाने के लिए लगे हुए हैं उक्त जानकारी संघ के बिलासपुर संभाग के सचिव डॉ.चंद्र प्रकाश तिवारी ने दिया।


