सक्ती

ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना

सक्ती – ग्रीष्मकाल के दौरान संभावित पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड सक्ती द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिला एवं विकासखंड स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से पेयजल से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से कार्यवाही करेंगे। आम नागरिक किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या जैसे पानी की आपूर्ति में बाधा, पाइपलाइन लीकेज आदि के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड सक्ती (समस्त) के लिए  टेकचंद कुमार चंद्र, सहायक अभियंता (मो. 9981073092), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड सक्ती एवं जैजैपुर के लिए  विकास प्रशांत सिंह, सहायक अभियंता (मो. 9753312786), सक्ती के लिए कुमारी खेमबाई मांझी, उप अभियंता (मो. 8770636232), जैजैपुर के लिए कु. डिंडेश्वरी जगत, उप अभियंता (मो. 8103766696), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड डभरा एवं मालखरौदा के लिए  रूद्र प्रताप सिंह धुव, सहायक अभियंता (मो. 8319455621), डभरा के लिए बिनाश सोमवारा, उप अभियंता (मो. 7974242158) तथा मालखरौदा के लिए मुकेश मालाकार, उप अभियंता (मो. 7987603424) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त विभागीय टोल फ्री नंबर 1800 233 0008 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही खंड, उपखंड एवं जनपद कार्यालयों में उपलब्ध शिकायत पंजी में भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे पानी का उपयोग संयमित एवं जिम्मेदारीपूर्वक करें तथा जल संरक्षण के उपायों को अपनाएं, ताकि ग्रीष्मकाल में जल संकट की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।